Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Congress News: बैजू गहलोत बने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

 


हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर के निवासी बैजू गहलोत को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी का सचिव मनोनीत किया गया है। 

उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही चौपारण प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त सचिव बैजू गहलोत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

उन्होंने कहा जिला में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं को पार्टी मंच पर मजबूती से उठाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments