Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता नेमरा में प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि..



रामगढ़/नेमरा: दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनके पैतृक गाँव नेमरा (लुकैयाटांड) में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता जी ने समारोह में सम्मिलित होकर स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जी की माता जी, आदरणीय रूपी सोरेन जी से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह के दौरान गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी, माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी जी, पूर्व विधायक श्री जानकी यादव जी सहित कई अन्य गणमान्य नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी आत्मीय मुलाकात हुई।

Post a Comment

0 Comments