नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी संबंधों को काफी महत्व देता है। साथ ही हाकाइंडे हिचिलेमा के नेतृत्व में हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'जाम्बिया के राष्ट्रपति के तौर पर दोबारा चुने जाने पर राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को हार्दिक बधाई।' पीएम मोदी ने आगे कहा, वह राष्ट्रपति हिचिलेमा के नेतृत्व में भारत-जाम्बिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

0 Comments