रांची : रांची में 25 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। आंदोलन के बाद राज्यभर से पहुंचे छात्रों ने मेन रोड से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक ‘आभार यात्रा’ निकाली।ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और अबीर-गुलाल के साथ छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में ‘धन्यवाद मुख्यमंत्री’ के नारे लगाए गए।छात्रों ने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं और छात्रों के हित में लिए गए फैसलों के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया और छात्रों ने कहा की हेमंत सोरेन ने हमलोगो का मान रख कर ये बड़ा काम किया है.

0 Comments