Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरदाहा में 14 चक्का ट्रक से दो टायर चोरी ट्रक मालिक ने थाने में दिया आवेदन

चौपारण :थाना क्षेत्र के चोरदाहा में घर के सामने खड़े 14 चक्का ट्रक से दो टायर चोरी हो गई। घटना को लेकर भरत रविदास ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी है। आवेदन में भरत रविदास ने बताया है कि ट्रक संख्या CG 15 AC 5507 को उनके घर के सामने बॉर्डर रोड मे खड़ा था I रात में घर में सो रहे थे  सुबह उठकर जब बाहर आकर ट्रक को देखा तो उसके दो टायर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी हुए दोनों टायरों का कोई पता नहीं चल।घटना के बाद भरत रविदास ने चौपारण थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।



Post a Comment

0 Comments