सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को प्रशासन पहुंचा गांव, मुखिया कसिया देवी भी रहीं मौजूद
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण, हजारीबाग : सदियों से जंगलों में जीवन बिताने वाले बिरहोर समाज को अब सरकार मुख्यधारा से जोड़ेगी। इसी कड़ी में सोमवार को चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत अंतर्गत जमुनियातरी गांव में विशेष शिविर का आयोजन कर प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचा।कागज बने, पेंशन जुड़ी - 8 लोगों का जन्म प्रमाण पत्र तुरंत बनाया गया। 1 व्यक्ति को पेंशन योजना से जोड़ा गया। बच्चों को मिली किट - 28 स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक किट बांटकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।59 लोगों का हेल्थ चेकअप - स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर जांच की। 24 की NCD, 10 की मलेरिया, 10 की टाइफाइड और 24 की सिकल सेल जांच हुई। डॉक्टरों ने बीमारियों से बचाव के टिप्स भी दिए।आम के पौधे बांटे - पर्यावरण बचाने के साथ भविष्य में आय का जरिया बन सके, इसके लिए परिवारों के बीच फलदार आम के पौधे बांटे गए।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंकित कुमार ने कहा - "सरकार की मंशा साफ है।
बिरहोर समाज के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। बच्चों को स्कूल भेजना ही अब सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा ही इनका भविष्य बदलेगी।"चोरदाहा पंचायत की मुखिया कसिया देवी ने भी शिविर में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जानकारी दी।गौतमबुद्ध वन आश्रयणी के प्रभारी वनपाल श्रवण कुमार समेत प्रखंड के कई अधिकारी-कर्मचारी शिविर में मौजूद रहे।बिरहोर समाज अब तक सरकारी योजनाओं से अछूता रहा है। प्रशासन की ये पहल उन्हें पहचान पत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।अब देखना ये है कि ये शिविर सिर्फ फॉर्मेलिटी बनकर रह जाता है या वाकई जमुनियातरी के बिरहोर परिवारों की जिंदगी बदल पाता है।

0 Comments