मुखिया सुनीता देवी ने दी नसीहत: "स्कूल की तरक्की के लिए ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी"
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण, हजारीबाग : परियोजना प्लस टू विद्यालय रामपुर में सोमवार को बड़ा बदलाव हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। रामपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी और पर्यवेक्षक बजरंग प्रसाद की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सुभाष कुमार को अध्यक्ष और गुलाब राम को उपाध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया सुनीता देवी ने साफ कहा - "समिति का काम सिर्फ कागज पर नहीं है। स्कूल की हर गतिविधि, पढ़ाई और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी अब आप लोगों पर है। शिक्षक, अभिभावक और समिति मिलकर काम करेंगे तभी रामपुर का नाम रोशन होगा।"
उन्होंने कहा कि इस स्कूल के बच्चे कल जाकर पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे। इसके लिए सबको ईमानदारी से मेहनत करनी होगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष कुमार और उपाध्यक्ष गुलाब राम ने भरोसा दिलाया कि वे बच्चों की शिक्षा और स्कूल के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।बैठक में स्कूल की पढ़ाई, बच्चों की सुविधाओं और बेहतर माहौल को लेकर भी मंथन हुआ।अब देखना होगा कि नई समिति रामपुर +2 स्कूल को जिले के अव्वल स्कूलों में शामिल कर पाती है या नहीं।
0 Comments