Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोगड्डा मोड़ पर हादसा: 18 वर्षीय मजदूर युवक की मौत, कोलकाता से सुबह ही लौटा था घर

कृष्णा कुमार कुशवाहा

बरही/चौपारण : बरही थाना क्षेत्र के मोगड्डा मोड़ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौपारण प्रखंड के डुमरी गांव निवासी शिवशंकर साव के पुत्र माइकल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माइकल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह कोलकाता में मजदूरी का काम करता था और मंगलवार सुबह ही गांव आया था। घर आने के कुछ देर बाद वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से उसके घर जा रहा था।

इसी दौरान मोगड़ा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक को हल्की चोट आई, जबकि पीछे बैठे माइकल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बरही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गई, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments