Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग में होगा खेलों का महाकुंभ


29 से 31 अगस्त तक कर्जन ग्राउंड में जुटेंगे 1200 से ज्यादा खिलाड़ी, 8.30 लाख के इनाम की बौछार  
मंत्री बोले - "झारखंड की मिट्टी में है ओलंपियन बनने का दम"

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

हजारीबाग : खेल नगरी हजारीबाग एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को खेल महोत्सव 2026 के पोस्टर का अनावरण कर पूरे राज्य को बड़ा संदेश दे दिया - "अब गांव-गांव से निकलेगा खिलाड़ी"।पोस्टर लॉन्च के दौरान मंच पर हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा, ओलंपिक संघ अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, JMM नेता सुनील कुमार और आयोजन समिति के सदस्य चंदन मेहता मौजूद रहे।मंत्री ने किया वादा - पहुंचूंगा कर्जन ग्राउंड प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री सोनू को 29, 30 और 31 अगस्त को बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) में होने वाले महा आयोजन का न्योता दिया, जिसे मंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया। 

अंगवस्त्र से सम्मानित होने के बाद मंत्री ने कहा - "झारखंड में टैलेंट की कोई कमी नहीं, कमी है तो सिर्फ मंच की। हमारी सरकार हर खिलाड़ी को मंच, सुविधा और सम्मान देगी। हजारीबाग का ये महोत्सव उसी दिशा में बड़ा कदम है।"3 दिन, दर्जनों खेल: एथलेटिक्स से लेकर फुटबॉल तक 1200+ खिलाड़ी: पूरे झारखंड से जुटेंगे धुरंधर 8.30 लाख कैश प्राइज: जीतने वालों पर होगी पैसों की बारिशआयोजक: जिला प्रशासन + ओलंपिक संघ महापौर अरविंद राणा ने कहा - "ये सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, हजारीबाग को खेल की नई पहचान दिलाने की मुहिम है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।" वहीं हर्ष अजमेरा ने कहा - "29 अगस्त को कर्जन ग्राउंड में जोश, जुनून और जज्बे का संगम दिखेगा।" तैयार हो जाइए, हजारीबाग इस बार खेलेगा ।

Post a Comment

0 Comments