Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में फोर व्हीलर बाजार को मिली नई पहचान...


केंदुआ मोड़ में ‘रॉयल मोटर्स CPN’ का भव्य शुभारंभ,सभी मॉडल की पुरानी कारों की खरीद बिक्री,आसान फाइनेंस और एक्सचेंज की एक ही छत के नीचे सुविधा.......

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारणवासियों के लिए अब अपनी पसंद की पुरानी फोर व्हीलर खरीदना और बेचना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। प्रखंड के केंदुआ मोड़, शिजुआ में 'रॉयल मोटर्स CPN' का भव्य शुभारंभ हुआ। नए शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों, वाहन प्रेमियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।शोरूम के संचालक श्याम राणा ने बताया कि रॉयल मोटर्स CPN में ग्राहकों को मारुति, महिंद्रा, टाटा, हुंडई, टोयोटा सहित विभिन्न कंपनियों के सभी मॉडल की पुरानी फोर व्हीलर गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प उपलब्ध रहेंगे। यहां सभी मॉडल की पुरानी गाड़ियों की खरीद बिक्री की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसान बैंक फाइनेंस, वाहन बीमा, एक्सचेंज ऑफर, ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन, आरसी ट्रांसफर एवं अन्य आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं की भी व्यवस्था की गई है। इससे ग्राहकों को अलग अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिल जाएंगी।श्याम राणा नेn कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ वाहन बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास जीतना है। प्रत्येक वाहन के दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही बिक्री की जाएगी, ताकि खरीदार पूरी तरह निश्चिंत होकर वाहन खरीद सकें। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, उचित कीमत और पारदर्शी व्यवहार ही रॉयल मोटर्स CPN की पहचान होगी।उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि चौपारण और आसपास के लोगों को महानगरों जैसी सुविधा स्थानीय स्तर पर मिले। ग्राहकों को सभी मॉडल की पुरानी फोर व्हीलर, आसान फाइनेंस, एक्सचेंज और भरोसेमंद सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।"स्थानीय लोगों ने भी नए प्रतिष्ठान के खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे चौपारण क्षेत्र में पुरानी फोर व्हीलर के कारोबार को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर विकल्प के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

Post a Comment

0 Comments