रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बिना किसी सुरक्षा काफिले और प्रोटोकॉल के सीधे रांची के सदर अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधानसभा घेराव और भूख हड़ताल के दौरान बीमार हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से भेंट कर उनका स्वास्थ्य अपडेट लिया।
मंत्री ने डॉक्टरों को देवेंद्र के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार छात्रों और युवाओं के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हरसंभव उचित कदम उठाएगी। फिलहाल मेडिकल बोर्ड की देखरेख में देवेंद्र महतो की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

0 Comments