Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में एन एच 19 पर बेखौफ चल रहा डीजल कटिंग का कथित गोरखधंधा, सड़क किनारे टैंक से निकल रहा तेल


सरदारपुर कुशवाहा खीरमोहन दुकान में खुलेआम चल रहा कथित अवैध कारोबार, टेम्पो से तेल घर तक पहुंचाने की भी चर्चा, कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल  

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण(हजारीबाग) : प्रखंड क्षेत्र में एन एच-19 पर सरदारपुर में बड़े वाहनों से डीजल कटिंग का कथित गोरखधंधा इन दिनों चर्चा में है। डीजल कटिंग का यह धंधा चोरदाहा बॉर्डर से लेकर पांडेयबारा तक बैकअप बेखौफ जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे कई जगहों पर डीजल कटिंग का गोरख धंधा बदस्तूर जारी है। एन एच 19 पर सरदारपुर स्थित एक होटल के आसपास बड़े वाहनों के डीजल टैंक से तेल निकालकर उसकी खरीद-बिक्री का खेल लंबे समय से निर्वाध चल रहा है।आरोप है कि इस पूरे कारोबार में वाहन चालकों से मिलीभगत कर टैंक से डीजल निकाला जाता है और बाद में उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर जमा किया जाता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सरदारपुर स्थित कुशवाहा खीरमोहन दुकान में बड़े वाहनों के रुकते ही होटल संचालक रामसेवक दांगी एवं उनके पुत्रों के द्वारा डीजल कटिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है।

कैसे होता है खेल

आरोप है कि वाहनों के टैंक से पाइप के माध्यम से डीजल निकाला जाता है और उसे टेम्पो में लोड कर दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि डीजल को रामसेवक दांगी द्वारा लपसिया स्थित अपने घर-घर में टेम्पो से ले जाकर जमा किए जाने की बात भी सामने आती रही है।  

सुरक्षा पर खतरा, प्रशासन मौन?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस तरह तेल निकालने और भंडारण करने से आगजनी जैसी गंभीर घटना का खतरा भी बना रहता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जीटी रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर यदि खुलेआम वाहनों के टैंक से डीजल निकाला जा रहा है, तो संबंधित विभागों की नजर इस गतिविधि पर क्यों नहीं पड़ रही है?लोगों में चर्चा है कि आखिर इतनी खुलेआम कथित डीजल कटिंग का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, जीटी रोड किनारे वाहनों से डीजल निकालने की गतिविधियों पर रोक लगाने तथा अवैध भंडारण पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि जांच कर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।अब देखना यह है कि प्रशासन इस कथित डीजल कटिंग के खेल की जांच कर कार्रवाई करता है या जीटी रोड पर यह कारोबार इसी तरह चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments