Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Dog Surgery : 220 करोड़ खर्च कर करोड़पति आदमी बना कुत्ता ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप



Dog Surgery : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो (Jaso) ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए कई सर्जरी करवाईं और अब वह कुत्ते की तरह चलते-फिरते और जीवन बिताते हैं. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ.

220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'?

वायरल पोस्ट के मुताबिक, जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो ने अपनी पहचान बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने करीब 220 करोड़ रुपये सर्जरी पर खर्च किए जिससे उनका रूप और हाव-भाव बिल्कुल कुत्ते जैसे दिखाई दें. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अब वह कुत्ते की तरह चलते हैं, उसी तरह रहते हैं और अपनी जिंदगी भी उसी अंदाज में जीते हैं. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने हैरानी जताते हुए लिखा कि करोड़पति बनने के बाद लोग घर, गाड़ी या दूसरी चीजें खरीदते हैं, लेकिन इस युवक ने कुत्ता बनने का सपना चुन लिया. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इसे अजूबा घोषित कर देना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आजकल लोग इंसान बनने के जगह कुछ और बनने की कोशिश कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर दावा सच है, तो 220 करोड़ रुपये खर्च करके कुत्ता बनने का जुनून वाकई हैरान करने वाला है. 

Post a Comment

0 Comments