Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Jharkhand Protest : विधायक जयराम महतो का बड़ा एलान, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन



Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC की कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में JLKM प्रमुख और विधायक जयराम महतो ने 9 अगस्त को पुराने विधानसभा परिसर में सुबह 6 बजे से एक दिवसीय निर्जला अनशन करने का ऐलान किया है.

झारखंड में कथित परीक्षा अनियमितताओं और JPSC-JSSC में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कई दिनों से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। स्थानीय विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन करने का ऐलान किया है। वहीं, सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ छठे और अंतिम दौर की वार्ता करने का फैसला किया है।

9 अगस्त को निर्जला अनशन पर बैठेंगे जयराम महतो

छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए विधायक जयराम महतो ने घोषणा की है कि वह 9 अगस्त की सुबह 6 बजे से पुराने विधानसभा परिसर में निर्जला अनशन पर बैठेंगे। आजतक से फोन पर बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि वह छात्रों के समर्थन में एक दिन का निर्जला उपवास करेंगे और इसकी शुरुआत शनिवार सुबह से होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा का सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने के बाद वह पूरी ताकत के साथ छात्रों के पक्ष में आंदोलन करेंगे। जयराम महतो के इस ऐलान के बाद छात्र आंदोलन को और राजनीतिक समर्थन मिलने की संभावना बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments