Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड के आंदोलित JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आईं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर! बोलीं "मैं इंप्रेस हुई"



Ranchi : झारखंड JPSC-JSSC अभ्यर्थी और छात्रों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। अब इस विरोध प्रदर्शन का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अलीनगर विधानसभा से विधायक मैथिली ठाकुर समर्थन किया है। मैथिली ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी शिकायतें सुननी चाहिए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन पर कहा, 'पीस फुल प्रोटेस्ट है। आई एम इंप्रेस विद द स्टूडेंट्स ऑफ झारखंड।' बता दें, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थी कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं। 6 स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर भी बैठे हुए हैं।

हेमंत सरकार को बच्चों से बातचीत करनी चाहिए: मैथिली ठाकुर

विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि सरकार को बच्चों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी शिकायतें सुननी चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन है। सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियो, भाषणों और पोस्ट से पता चलता है कि उनका व्यवहार काफी सराहनीय है। हमें भी उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी बात सुनेगी। वहीं सरकार की ओर से चल रही बातचीत को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब तक फॉर्मल तरीके से कोई बात सामने नहीं आती है, तब तक अंदरुनी बातें जो चल रही हैं, उसका हमें कैसे पता चलेगा।

डेमोक्रेसी में सभी को अपनी मांग रखने का हक: BJP विधायक

अलीनगर विधायक ने कहा कि एग्जाम में आगे कोई धांधली न हो, इसके लिए कड़े नियम-कायदे बनने चाहिए। आज डेमोक्रेसी के समय में हम सभी लोगों के पास बोलने का हक है, अपनी मांगे रखने का हक है। लेकिन हर एक चीज का एक तरीका होता है। उनका पीस फुल प्रोटेस्ट है। आई एम इंप्रेस विद द स्टूडेंट्स ऑफ झारखंड। बता दें, जंतर मंतर पर नीट छात्रों को खाना-पानी खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद ने रांची पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया है।

Post a Comment

0 Comments