
चौपारण : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रईस क्लोनी, चौपारण में नशा मुक्ति अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में माननीय पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, पंचायत समिति प्रतिनिधि ताजपुर टुन्नू वर्णवाल एवं महेश प्रसाद केशरी उपस्थित रहे।इस दौरान संस्था की प्रभा दीदी, सीमा दीदी, धनंजय भैया एवं नागेश्वर भाई ने अतिथियों से संस्था के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की।
विशेष रूप से संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।संस्था के सदस्यों ने बताया कि भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के सहयोग से विद्यालयों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी देकर उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सफल बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
0 Comments