.jpeg)
चौपारण (हज़ारीबाग़): चतरा रोड स्थित डॉ. जगत कुमार के बगल में 'स्टील इंडिया वर्कशॉप' का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि 'मासूम चैरिटेबल ट्रस्ट' के ट्रस्टी सह 'जीएनजी फार्मा' के डायरेक्टर सैयद दानिश रज़ा और चयकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।वर्कशॉप के प्रोपराइटर नदीम रज़ा ने बताया कि यहाँ ग्राहकों को आधुनिक, आकर्षक और मजबूत गेट, ग्रिल सहित स्टील व लोहे के सभी बेहतरीन कार्य एक ही छत के नीचे मिलेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता और बेहतर सर्विस का भरोसा दिया है।
इस अवसर पर फैजान अजमेरी (पंचायत समिति प्रतिनिधि), पूर्व मुखिया सफाउद्दीन, अब्दुल हन्नान (उप मुखिया प्रतिनिधि), सैयद शादाब रज़ा (डायरेक्टर, जीएनजी ऑटोपार्ट्स), सैयद चुन्नू रज़ा (आर्किटेक्ट), मंटू यादव, कारू यादव, अब्दुल सलाम (जेएमएम नेता), अनीस रजा, आफताब आलम उर्फ ललन, सलाम मस्तान, नूर मस्तान, सलाउद्दीन, आफ़ाक़ आलम, सद्दाम हुसैन, जकाउल्लाह, लाल बाबू, संजर हुसैन, असरुद्दीन, टुन्नू और सालू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने प्रोपराइटर नदीम रज़ा को नए व्यवसाय के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments