Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विभावि योग केंद्र में नामांकन की नई तारीख जारी, 27 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

हजारीबाग : हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि), हजारीबाग के योग केंद्र में पीजी योग एवं नेचुरोपैथी और एक वर्षीय योग डिप्लोमा कोर्स में नामांकन के लिए नई तिथि जारी की गई है। विश्वविद्यालय के योग केंद्र के निदेशक डॉ. राजकुमार चौबे और शिक्षक अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की बढ़ती मांग और दो नए योग अनुदेशकों की नियुक्ति के बाद फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन आवेदन: 23 से 27 सितंबर तक

- मेधा सूची जारी: 3 अक्टूबर को

- दस्तावेज सत्यापन: 5 से 7 अक्टूबर तक

- आवेदन शुल्क: 500 रुपये

डॉ. राजकुमार चौबे ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। पिछले सत्र में 23 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद भी कई विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए थे, इसलिए विश्वविद्यालय ने दोबारा मौका दिया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

योग विभाग के मुताबिक, दो वर्षीय पीजी योग और नेचुरोपैथी कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं एक वर्षीय योग डिप्लोमा के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस कोर्स में सीटें सीमित हैं, इसलिए मेधा के आधार पर चयन किया जाएगा। योग अनुदेशकों की हुई नियुक्ति के बाद अब छात्रों को योग और नेचुरोपैथी में बेहतर प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments