एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में केक काटकर मनाया जन्मदिन, संस्थापक और प्राचार्या ने सराहा
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण : एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया की कक्षा 5 की छात्रा साक्षी कुमारी ने अपना जन्मदिन अनोखे और पर्यावरण हितैषी अंदाज में मनाकर सभी का दिल जीत लिया। जन्मदिन पर उपहार लेने के बजाय साक्षी ने विद्यालय को एक पौधा भेंट कर प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया।विद्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में साक्षी ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद विद्यालय को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधा भेंट किया। छात्रा की इस पहल की विद्यालय परिवार ने सराहना की।
संस्थापक ने बताया प्रेरणादायक पहल: विद्यालय के संस्थापक राजकुमार ठाकुर ने साक्षी की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन्मदिन पर पौधा भेंट करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि साक्षी की यह पहल अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने छात्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
0 Comments