Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पदमा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, इनोवा से 732 बोतल शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

हजारीबाग :  बिहार में शराबबंदी के बावजूद झारखंड से शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से *732 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शराब की यह बड़ी खेप धनबाद से लोड कर बिहार भेजी जा रही थी।

गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 26 सितंबर की रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि इनोवा वाहन संख्या JH10J-7960 से अवैध शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पदमा ओपी गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई 33 पेटी शराब बरामद हुई।

बरामदगी का पूरा विवरण

- कुल पेटी: 33

- कुल बोतल: 732

- 375 एमएल की: 28 पेटी (672 बोतल)

- 750 एमएल की: 5 पेटी (60 बोतल)

- ब्रांड: CLASSIC OLD HABBIT WHISKY

- जब्त वाहन: 1 इनोवा

दो आरोपित गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एस. बेंकटरमन मूर्ति (बैंक कॉलोनी, करणडीह, परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम) और गुड्डू (मजूराहा, बरियारपुर, मोतिहारी, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया है कि उन्होंने यह शराब धनबाद के बरवाअड्डा निवासी मुकेश कुमार से ली थी और इसे बिहार में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब शराब के स्रोत, सप्लायर और पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस संबंध में बरही (पदमा) थाना में कांड संख्या 338/2026, दिनांक 27.09.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments