Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण प्रखंड के ककरौला गांव में बंद पड़े घर में चोरी


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण : प्रखंड के ककरौला गांव निवासी उमन यादव के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना के एएसआई प्रधान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक उमन यादव महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं। इस कारण उनका घर लंबे समय से बंद पड़ा था। 

ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक के परिजनों और पुलिस को दी। मकान मालिक उमन यादव को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके महाराष्ट्र से लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से कितने रुपये के सामान की चोरी हुई है और कितने का नुकसान हुआ है।

Post a Comment

0 Comments