Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधायक के प्रयास लाए रंग, दनुआ घाटी में जल्द बनेगा फ्लाईओवर


NHAI की सॉइल टेस्टिंग शुरू, DPR की प्रक्रिया पूरी, NOC मिलते ही शुरू होगा निर्माण

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

बरही : बरही विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लगातार दुर्घटनाओं के लिए चर्चित दनुआ घाटी में अब सुरक्षित सफर की सौगात मिलने वाली है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयास से घाटी में 4.5 किलोमीटर क्षेत्र में दो फ्लाईओवर (2 किमी व 2.5 किमी) के निर्माण की योजना को गति मिली है।विधायक श्री यादव ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दनुआ घाटी की जटिल समस्या से अवगत कराया था। विधायक के प्रस्ताव पर NHAI द्वारा सॉइल टेस्टिंग को हरी झंडी दे दी गई है और घाटी में टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना की DPR प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब NOC प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से बरही-चौपारण मार्ग पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने इस महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति के लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments