कृष्णा कुमार कुशवाहा
हजारीबाग : दारू थाना क्षेत्र के पेटो के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धनबाद से हजारीबाग आ रही एक यात्री बस पर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरते ही बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में 2-3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
वहीं पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पेड़ के सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पेड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया।

0 Comments