Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जवाहर घाट पुल से कूदकर युवक ने दी जान, ओबरा डैम के पास मिला शव आत्महत्या

जवाहर घाट पुल से कूदकर युवक ने दी जान, ओबरा डैम के पास मिला शव
पुल से कूदने के बाद उसका शव बहते हुए चौपारण थाना क्षेत्र के ओबरा डैम के पास जा पहुंचा.

बरही : थाना क्षेत्र के जवाहर घाट पुल से कूदकर एक 37 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. मृतक की पहचान उज्जैना निवासी 37 वर्षीय  सुरेंद्र पांडे के रूप में हुई है. पुल से कूदने के बाद उसका शव बहते हुए चौपारण थाना क्षेत्र के ओबरा डैम के पास जा पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की पुष्टि करते हुए बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान उज्जैना गांव निवासी सुरेंद्र पांडे के रूप में की गई है. युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था.

इस दौरान आपदा मित्र शक्ति चंद्रवंशी एंबुलेंस चालक दूत ने मानवता की मिसाल पेश की और तत्परता दिखाते हुए सड़ी-गली अवस्था में मिले शव को अपने एंबुलेंस में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही पहुंचाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.




Post a Comment

0 Comments