ज्ञानेश कुमार पर उठे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो : जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित और कांग्रेस की मांगों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा वोटों की चोरी के विरोध डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डाॅ.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा स्थल से चलकर नया समाहरणालय गेट के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया ।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व म॔त्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। विरोध मार्च में अपने संबोधन में प्रदेश महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। वोट से ही हमारे संविधान को ताकत, हमारे कानूनों को अधिकार और हमारे सार्वजनिक संस्थानों को वैधता मिलती है - यही कड़ी आधुनिक भारत की पहचान है। आज यह कड़ी टूट गई है, और भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वोट को खत्म करके, इस सरकार और चुनाव आयोग ने हर भारतीय की आवाज़ पर हमला किया है। इस सरकार ने चोरी किए गए वोटों के दम पर जो कुछ भी किया है, वह गैर-कानूनी है। वोट चोरी से चुना गया सांसद गैर-कानूनी तरीके से अपनी सीट पर बैठा है, और उस सांसद के समर्थन से पास हुआ हर कानून गैर-कानूनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पार्टी ने तीन साल से वोट चोरी को राहुल गांधी जी के नेतृत्व में उजागर करने का काम किया है अब चुनाव आयुक्त गण खुद इसे स्वीकार कर सच्चाई उजागर कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है।वो अभी इस्तीफ़ा दें और गवाह बन जाएं। क्यूँकी कॉंग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन का बिगुल फुंक दिया है वोट चोरी की साज़िश में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पूरी जांच होगी। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने अपने संबोधन मे कहा कि निर्वाचन आयोग का निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता संस्थागत जवाबदेही, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची की विश्वसनीयता, निर्वाचन आयोग आईटी प्रणाली और डेटा प्रबंधन, मतदाता सूची में किए गए बदलाव की स्वतंत्र समीक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त संबंध मे उठे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस इसकी मांग करती है ।
यदि ये मांगे पुरी नही की गई तो कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी अरूण साहू प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा ने भी संबोधित किया। जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार ने बताया कि कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने किया। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारीगण पूर्व जिला अध्यक्षगण जिला के पदाधिकारीगण वरिष्ठ कांग्रेसजन युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल प्रखंड, मंडल, पंचायत तथा सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण के अतिरिक्त हजारों की संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।
0 Comments