Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ट्रेन से गिरकर फतेहपुर में जैप जवान मिथलेश शर्मा की मौत, माँ और भाई के साथ इलाज के लिए जा रहा था दिल्ली


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआकला पंचायत के तिलैया बस्ती निवासी जैप जवान मिथलेश शर्मा, पिता स्व. महादेव शर्मा की मंगलवार को फतेहपुर के पास ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथलेश अपनी माँ और भाई के साथ इलाज कराने के लिए दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मिथलेश के पिता भी जैप में कार्यरत थे। करीब दो वर्ष पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उसे अनुकंपा के आधार पर जैप में नौकरी मिली थी।

नौकरी मिलने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि अब घर की जिम्मेदारियां संभलेंगी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार मिथलेश पदमा में कार्यरत था। अपनी माँ और भाई के साथ इलाज के लिए दिल्ली की यात्रा पर निकला था। परिवार को क्या पता था कि यह सफर उनके लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा। फतेहपुर के पास ट्रेन से गिरने के बाद जवान की मौत हो गई। मिथलेश की मौत की खबर उसके गांव और परिचितों तक पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली नौकरी से परिवार को संभालने वाला बेटा अब खुद परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया।

Post a Comment

0 Comments