Hot Posts

6/recent/ticker-posts

त्योहारों और अक्टूबर में क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, SP राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

रांची: शहर में आगामी त्योहारों और अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट मैच को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें जाम से निपटने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। बैठक में दोनों ट्रैफिक डीएसपी, सभी यातायात थाना प्रभारी और यातायात परिचारी शामिल हुए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गणेश पूजा, करमा पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए अभी से कार्य योजना तैयार करें।

 पुलिस का कहना है कि अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट मैच के दौरान भी शहर में वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ट्रैफिक एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को जाम से परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती और वैकल्पिक रूट की व्यवस्था भी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments