Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रखंड की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण प्रखंड में व्याप्त जन-समस्याओं को लेकर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने  हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड से जुड़े चार ज्वलंत मुद्दों पर ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। करमा में जमीन विवाद और मतदाता सूची से नाम हटाने का मामला पूर्व विधायक ने सबसे पहले करमा पंचायत में चल रहे भूमि विवाद का मामला उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े इस विवाद की प्रशासनिक स्तर पर गहन जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और यदि किसी रैयत के अधिकार का हनन हुआ है, तो उसे न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची से 190 मतदाताओं के नाम हटाने के कथित प्रयास का गंभीर मामला भी उठाया। अकेला ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नियम विरुद्ध है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम साजिशन सूची से वंचित न हो।जमुनियातरी की बिजली और सोलर लाइट में अनियमितत ज्ञापन में जमुनियातरी क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। साथ ही जमुनियातरी में लगाई गई सोलर लाइट योजना में बरती गई अनियमितता की जांच कराने का भी आग्रह किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समय पर समाधान होना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने उपायुक्त से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया और कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर वे लगातार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते रहेंगे। इस अवसर पर ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत खान उर्फ भुट्टू खान, लडन खान, विजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments