चौपारण : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण - 2026 को लेकर शनिवार को चौपारण प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में चौपारण के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नितेश भास्कर ने सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों को पत्र जारी कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के बीएलए-2 को कैंप में भाग लेने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है। जारी पत्र के अनुसार, कैंप के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर और बूथ लेवल एजेंट 2 की चौथी बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान SIR-2026 के तहत नो मैपिंग अथवा विसंगतियों के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले ऐसे पात्र भारतीय मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक नोटिस का जवाब और आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।
इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के वैसे युवाओं की पहचान की जाएगी, जो अब तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 भरवाया जाएगा। वहीं, वर्ष 2026 की मतदाता सूची में त्रुटियों के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की त्रुटियों के निराकरण के लिए प्रपत्र-8 भरवाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी नितीश भास्कर ने कहा की आम मतदाताओं क़ो सक्रिय होने के लिए कहा.

0 Comments