Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हुकुमनामा जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप, थाना प्रभारी से शिकायत

चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के दर्जीचक निवासी मनोज कुमार पासवान ने एक एकड़ हुकुमनामा जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से शिकायत की है। उन्होंने महादेवटांड़ निवासी शिवकुमार रजक पर जमीन हड़पने की नीयत से निर्माण कराने का आरोप लगाया है। आवेदन में मनोज कुमार पासवान ने बताया कि जमीन का खाता संख्या 08, प्लॉट संख्या 62 और रकबा एक एकड़ है। उनके अनुसार, उक्त जमीन उनके परदादा भिखो गोड़ाईत के नाम से हुकुमनामा जमीन है। आरोप है कि शिवकुमार रजक ने उक्त जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल बना दी। मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट पर उतारू हो गए। आवेदन के अनुसार, शिवकुमार रजक का कहना है कि उन्होंने जमीन पथरा निवासी छकौड़ी लोहार से खरीदी है। वहीं, मनोज कुमार पासवान उक्त जमीन पर अपना पारिवारिक हक बताते हुए निर्माण का विरोध कर रहे हैं। मनोज कुमार पासवान ने चौपारण थाना प्रभारी से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments