Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में बंद घर में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर-4 का है, जहां पंकज कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस की तत्परता से 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

1. अरुण कुमार शर्मा, पिता - मथुर प्रसाद

2. दिलीप कुमार, पिता - स्व. रामबली महतो

दोनों का पता न्यू मधुकम, स्वर्ण जयंती नगर रोड नंबर-5, सुखदेवनगर, रांची बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments