चौपारण। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त हजारीबाग के निर्देशानुसार निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत उत्पाद विभाग हजारीबाग और गया (बिहार) की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 09-10-2026 को बिहार-झारखंड बॉर्डर पर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ ग्राम जीटी रोड में वाहन जांच के दौरान सफेद रंग के बोलेरो वाहन संख्या JH 05 EC 0485 से भिन्न-भिन्न ब्रांड के 259 पीस विदेशी शराब कुल 97.515 लीटर तथा 192 पीस केन बियर कुल 96 लीटर बरामद कर वाहन सहित जब्त किया गया। मौके से अभियुक्त कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जब्त प्रदर्श:
- विदेशी शराब – 97.515 लीटर
- बियर – 96 लीटर
- बोलेरो वाहन – JH 05 EC 0485

0 Comments