हजारीबाग / चौपारण। चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरावा में वैष्णवी ज्वेलरी में 25/26 सितंबर 2026 की रात हुई सनसनीखेज डकैती कांड (कांड सं० 252/26) का हजारीबाग पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के अनुसार पुलिस ने गोहर थाना क्षेत्र से अंतरजिला गिरोह के 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बनाई थी विशेष टीम :
घटना के बाद एसपी हजारीबाग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार, एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद और एसडीपीओ बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर सभी को धर दबोचा।
स्वीकारोक्ति में कई खुलासे : पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहीउद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना के दिन परिवार को बंधक बनाने में प्रयोग किया गया देशी कट्टा, गोली, चाकू, पेचकस और पलास को छुपा कर रखा है। लूटी गई करीब 50 ग्राम सोना और 04 किलो चांदी को हरिना कतरास (धनबाद) स्थित विजय ज्वेलर्स के पास बंधक में रखा है, जिसे साथ चलकर बरामद कराया जा सकता है। उसका बेटा दिलदार अंसारी भी चोरी के सोने-चांदी की खरीद-बिक्री करता है, जो हेलमेट लेकर खड़गपुर चला गया है। अपराधियों ने यह भी बताया कि वे पूर्व में भी हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर में ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर लूटपाट करते हैं। पूर्व में कई बार डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं। वर्ष 2025 में बिरनी थाना गिरिडीह से जेल जाने के बाद करीब एक माह पहले ही जेल से निकला और फिर से लूटपाट शुरू कर दिया। दिनांक 10.09.2026 की रात बगोदर थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा में और दिनांक 09.10.2026 की रात चांडिल थाना क्षेत्र में पटरी किनारे बस स्टैंड के पास एक सोना व्यापारी के घर में भी लूटपाट की थी।
बरामदगी : छापामारी टीम ने हरिना कतरास स्थित विजय ज्वेलर्स से लूटा गया सोने का आभूषण लगभग 48.26 ग्राम एवं चांदी का आभूषण लगभग 4.051 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य 16 लाख रुपये) बरामद किया। साथ ही चौपारण थाना क्षेत्र के ढाब सलोनिया स्थित क्रशर के पास टूटे-फूटे मकान से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा 01, जिन्दा गोली 01, चाकू 02, पेचकस 01, पलास 01, मोटरसाइकिल 02, हेलमेट 02 और मोबाइल 05 बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
- मोहीउद्दीन अंसारी उम्र करीब 53 वर्ष, पिता स्व० लियाकत अंसारी, ग्राम गोपालपुर श्यामडीह, थाना कतरास, जिला धनबाद - 16 कांडों में वांछित।
- सहाम अंसारी उम्र करीब 30 वर्ष, पिता सिराजुद्दीन अंसारी, ग्राम गोपालपुर श्यामडीह, थाना कतरास - 8 कांडों में वांछित।
- सोबराती अंसारी उम्र करीब 56 वर्ष, पिता स्व० खातीर अंसारी, ग्राम राहरगोड़ा, थाना बरमसिया ओपी, जिला बोकारो - 15 कांडों में वांछित।
- गुलजार अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष, पिता स्व० निजाम अंसारी, ग्राम श्यामडीह, थाना कतरास - 9 कांडों में वांछित।
- शेख जामिल उम्र करीब 41 वर्ष, पिता शेख मासीर, ग्राम थाना झालदा जिला पुरुलिया, वर्तमान पता नावडीह, थाना चंदनक्यारी, जिला बोकारो - झालदा में 3 कांड।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :- श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), श्री अमित आनंद भालू, एसडीपीओ बड़कागांव, श्री राधा प्रेम किशोर एसडीपीओ बरही, पु०अ०नि० अनिल कुमार बरही अंचल, पु०अ०नि० बिनोद कुमार थाना प्रभारी बरही, पु०अ०नि० पंकज कुमार थाना प्रभारी चौपारण, पु०अ०नि० रवि रंजन थाना प्रभारी गोहर, पु०अ०नि० श्रवण कुमार ओपी प्रभारी, पु०अ०नि० कृष्णा गुप्ता चौपारण, पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार चौपारण, पु०अ०नि० राजबल्लभ कुमार बरही, स०अ०नि० बादल महतो चौपारण, तकनीकी शाखा व सशस्त्र अपराध शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं चौपारण थाना सशस्त्र बल।

0 Comments