लातेहार: मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही लातेहार जिले की महिलाओं का इंतजार खत्म होने लगा है। 26वीं किस्त की ₹2,500 की राशि DBT के माध्यम से खातों में भेजी जानी शुरू हो गई है। इस बार लातेहार जिले की 1,29,281 महिलाओं को लाभ मिलेगा। पिछले महीने 25वीं किस्त में 1,29,262 महिलाओं को कुल ₹32.31 करोड़ भेजे गए थे, इस बार 19 लाभुक बढ़ी हैं और कुल ₹32.32 करोड़ भेजे जा रहे हैं। जिनके खाते में राशि नहीं आई है, वे बैंक में जाकर आधार सीडिंग और दस्तावेज जांच करा लें।

0 Comments