रांची। झारखंड में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूली में इस साल भारी गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल वसूली में 265.75 करोड़ रुपये की कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त महीने तक झारखंड इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में कुल 546.94 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। जबकि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अगस्त 2026 तक सिर्फ 281.19 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। आंकड़ों के मुताबिक वसूली में लगभग 48.6% की गिरावट आई है, जो सरकार के राजस्व के लिए चिंता का विषय है।

0 Comments