Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में इंडिया गठबंधन का वोट बचाओ देश बचाओ मार्च, हजारीबाग में उमड़ा जनसैलाब

हजारीबाग :  लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के संकल्प के साथ शनिवार को कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत काला दिवस के रूप में वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। यह मार्च डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक से पैदल मार्च कर नया समाहरणालय पहुंचा, जहां जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा तथा मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, सीपीआई (एम) के गणेश कुमार सिटू सहित मुन्ना सिंह, पच्चू राणा, डॉ. अनवर हुसैन, हिरामन यादव, निसार खान, बेबी देवी सहित इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments