Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची के धुर्वा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, एक का हाफ एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार

रांची/धुर्वा : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो डैम साइड, रिंग रोड के पास शुक्रवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मुठभेड़ कांके गोलीकांड और हजारीबाग गोलीकांड के मामले में हुई है। बताया जा रहा है बीती रात कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर और हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल में फायरिंग कर ये अपराधी फरार हो गए थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने पहले घेराबंदी कर 4 अपराधियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि उनका एक साथी धुर्वा के सीठियो इलाके में आने वाला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें अपराधी घायल हो गया।

बड़ी बरामदगी

  • करीब आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
  • घायल अपराधी की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है
  • मौके से 4 से अधिक पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइकें बरामद 

72 घंटे के भीतर राहुल गैंग के साथ रांची पुलिस की यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले कांके रिंग रोड पर शाहिद नामक अपराधी का हाफ एनकाउंटर हुआ था। मौके पर सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी नीरज कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है और जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments