भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित, सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
बलरामपुर : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से मिली जानकारी में चक्रवात के कारण अतिवृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी के साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है।

0 Comments