Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रजादास केंदुआ में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने विजेता एवं उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत

पेनल्टी शूटआउट में परोरिया की टीम बनी विजेता, विजेता टीम को स्कूटी सहित आकर्षक पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

चौपारण : प्रखंड अंतर्गत दादपुर पंचायत के ब्रजादास केंदुआ में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला यादव शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला ब्रजादास केंदुआ और परोरिया (मयूरहंड) की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें परोरिया की टीम ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को स्कूटी सहित आकर्षक पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अकेला को आयोजनकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर, माल्यार्पण एवं बुके प्रदान कर गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मानित किया।खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री अकेला ने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने, युवाओं में खेल भावना विकसित करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में दादपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्कूटी एवं अन्य पुरस्कारों सहित आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं और नेतृत्व की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। आयोजन ने स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह पैदा किया। कार्यक्रम में दादपुर पंचायत के मुखिया गंदोरी दांगी, नवीन यादव, पवन दांगी, मोहम्मद सिराज, गौतम यादव, आशीष यादव, अतीक अंसारी, तौफीक अंसारी, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद आफताब, सरोज सिंह, उदय भुइँया, रामवृक्ष सिंह, नितेश सिंह, रियाज अंसारी, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इम्तियाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments