Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एनबीजेके के संस्थापक सतीश गिरजा को मुंबई के हयात होटल में लंबे समय तक सामाजिक योगदान के लिए लेगेसी लीडर अवार्ड से नवाजा गया

मुंबई / रांची। गांधीवादी विचारधारा और रचनात्मक सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में देश के अग्रणी संगठन नव भारत जागृति केंद्र (NBJK) के संस्थापक एवं अध्यक्ष गिरिजा सतीश को उनके पांच दशकों से अधिक के अतुलनीय सामाजिक योगदान के लिए लेगेसी लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह मुंबई के प्रतिष्ठित हयात होटल में आयोजित किया गया, जहाँ देशभर से आए उद्योग जगत, समाजसेवा और गांधीवादी संस्थानों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया।

सामाजिक न्याय के लिए समर्पित जीवन

बताते चलें कि सतीश गिरजा ने वर्ष 1971 में बिहार के अति पिछड़े क्षेत्रों से NBJK की शुरुआत की थी। आज यह संस्था बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, नेत्र चिकित्सा और आपदा राहत के क्षेत्र में लाखों वंचित परिवारों के जीवन में बदलाव ला रही है। BIT सिंदरी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। ससे पहले उन्हें देश के प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 8bcf

सम्मान पर क्या कहा

अवार्ड प्राप्त करने के बाद सतीश गिरजा ने कहा, "यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि NBJK के सभी संस्थापक सदस्यों, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और उन लाखों लोगों का है, जिनके सहयोग से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सका है।" उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार गांधीवादी मूल्यों और सर्वोदय के सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समारोह में आयोजकों ने कहा कि सतीश गिरजा जैसे लीडर ने समाज में एक लेगेसी बनाई है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित लोक समिति जैसे गैर-राजनीतिक मंचों को भी नई ऊर्जा मिली है। इस सम्मान से बिहार-झारखंड सहित पूरे गांधीवादी परिवार में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments