Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, 26 अक्टूबर तक करें सकते हैं आवेदन...


झारखंड में होमगार्ड बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन का मौका है. झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, देवघर ने जिले में ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के 772 पदों पर नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है. 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 772 होमगार्ड पदों पर नामांकन किया जाएगा. इनमें ग्रामीण होमगार्ड के 635 और शहरी होमगार्ड के 137 पद शामिल हैं. भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी की गई है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को निर्धारित पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरना होगा.


शैक्षणिक योग्यता


ग्रामीण होमगार्ड पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम सातवीं पास होना जरूरी है. वहीं, शहरी होमगार्ड पदों के लिए अभ्यर्थियों का मैट्रिक यानी 10वीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट से संबंधित जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है.

क्या होमगार्ड की नौकरी में मिलेगी सैलरी?


उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि होमगार्ड का नामांकन नियमित वेतन वाली सरकारी नौकरी नहीं है. होमगार्ड एक स्वयंसेवी संगठन के सदस्य होते हैं. उन्हें जरूरत के अनुसार ड्यूटी पर तैनात किया जाता है और सरकार द्वारा निर्धारित दर से ड्यूटी के दिनों के लिए भत्ता दिया जाता है. इसलिए इसे नियमित मासिक वेतन वाली नौकरी या आजीविका के स्थायी साधन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.


आवेदन शुल्क


आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा. इसका भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट माना जाएगा.


कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट deoghar.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती का लिंक खोलें.
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए recruitment.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाएं.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
  • 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें.

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की शर्तों, पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें.

Post a Comment

0 Comments