Hot Posts

6/recent/ticker-posts

PROTEST IN DELHI : बंगला साहिब में नारेबाजी के कारण केजरीवाल समेत आप नेताओं पर दर्ज हुई FIR...


डिजिटल डेस्क / दिल्ली 

दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान कथित राजनीतिक नारेबाजी और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

नई दिल्ली: गुरुद्वारा बंगला साहिब में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान कथित राजनीतिक नारेबाजी और सोशल मीडिया पर भ्रामक विडियो फैलाने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

DSGMC की ओर से FIR दर्ज कराई गई है

  • दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। कमेटी ने आरोप लगाया कि सेवादारों के मना करने के बावजूद वहां राजनीतिक गतिविधियां कीं। मना किए जाने के बाद भी राजनीतिक भाषण दिए और भड़काऊ नारेबाजी की।
  • वहीं, विवाद के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को खुला पत्र लिखा है। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों से 10 सवालों का जवाब देने की मांग की है।

राजनीतिक विवाद में घसीटने का आरोप


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आरोप लगाया कि कुछ आप कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां कर जानबूझकर व्यवधान पैदा किया। नेताओं और विधायकों ने विडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया। इससे गुरुद्वारा प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठे और धार्मिक स्थल को राजनीतिक विवाद में घसीटा गया।

डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं की मौजूदगी को आपराधिक अतिक्रमण से जोड़ने पर नाराजगी जाहिर की। जीके का सवाल है कि धार्मिक स्थल पर आए लोगों के खिलाफ इस तरह की आपराधिक धाराएं किस आधार पर लगाई गई।

    Post a Comment

    0 Comments