Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सचिव को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में एसीबी की कार्रवाई, कराली और पाताल पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव तालेश्वर दास के खिलाफ शिकायत मिलने पर टीम ने किया था सत्यापन।

हजारीबाग : भ्रष्टाचार ( एसीबी) ने बुधवार को हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने केरेडारी प्रखंड के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक सड़क निर्माण का बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर वादी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई जाने पर टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सेवक को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और पूछ ताछ की जा रही है. मालूम है की झारखण्ड के सभी पंचायतो में भाष्टाचार जड़ सटक फैला है।

Post a Comment

0 Comments