चौपारण : चौपारण मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हजारीबाग के वीर सपूत को आज पूरा क्षेत्र रो पड़ा। झापा पंचायत के कोल्हुआ गांव के लाल, सेवारत फौजी स्व. अमित कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर माहौल गमगीन हो गया।सेवानिवृत्त कैप्टन बिनोद कुमार सिंह के छोटे भाई अमित ने ड्यूटी के दौरान शहादत पाई थी। खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाते वक्त हर आंख नम थी।सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा - "अमित का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। ये मिट्टी ऐसे वीरों को कभी नहीं भूलती।"

0 Comments