Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुरेखा प्रकाशभाई पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग)। नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाशभाई पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी के विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे एवं शिक्षकों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह में विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशप्रेम पर आधारित भाषण, गीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधीजी के विचारों और शास्त्रीजी की सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments