Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भद्रकाली मंदिर परिसर में विराट शिवगुरु महोत्सव में उमड़ा शिव शिष्यों का जन सैलाब, हरींद्रानंद जी के विचारों से गूंजा आध्यात्मिक संदेश

इटखोरी (चतरा) : शिव को गुरु मानकर उनकी शिष्यता ग्रहण करने और जन-जन तक शिवगुरु की अवधारणा पहुँचाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर के समीप मैदान में विराट शिवगुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन कर्ता इंजीनियर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महामानव श्रद्धेय साहब श्री हरींद्रानंद जी के विचारों, उनके आध्यात्मिक संदेशों और शिव शिष्यता के तीन सूत्रों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि शिव शिष्यता के प्रवर्तक साहब श्री ने शिव को गुरु मानने का सहज मार्ग बताते हुए तीन सूत्र दिए हैं -

1. अपने गुरु शिव से मन ही मन दया मांगना

2. शिष्य भाव से शिव पर चर्चा करना

3. दूसरों को यह बताना कि शिव उनके गुरु हैं।



Post a Comment

0 Comments