Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व की तैयारियों का उपायुक्त एवं एसपी ने लिया जायजा

हजारीबाग : हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मटवारी, कोर्रा, छठ तालाब, कालीबाड़ी एवं हुरहुरु सहित विभिन्न पूजा पंडालों और डेमोटांड़ स्थित रावण दहन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण सहित सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त हेमन्त सती ने सभी पूजा समितियों से दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments