बसरिया : NYS INTERNATIONAL ACADEMY, BASARIYA में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और टीम भावना का विकास करते हैं।

0 Comments