Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जितिया पर झूम उठा जगदीशपुर, मांदर की थाप पर विधायक संग झूमे ग्रामीण

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण। प्रखंड के जगदीशपुर गांव में रविवार को जितिया पर्व के अवसर पर झूमर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में पारंपरिक झारखंडी संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। बोकारो से आई प्रसिद्ध अन्ना हजारे झूमर टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। इस दौरान विधायक समेत अन्य अतिथि मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ झूमर नृत्य में शामिल होकर थिरकने लगे। इस दौरान विधायक ने आयोजन समिति व कलाकारों को माला पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, समिति सदस्य युगल ठाकुर, ग्राम समिति के अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, सचिव ब्याश यादव, समाजसेवी राहुल रंजन, शिक्षक शशि भूषण सिंह, राजकुमार रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।

ग्रामीण संस्कृति ही भारत की सच्ची पहचान : मनोज यादव

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भारत की वास्तविक आत्मा और संस्कृति गांवों में ही बसती है। जगदीशपुर का यह आयोजन इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि झूमर सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि हमारी लोक-आस्था, सामूहिकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो पीढ़ियों से हमारी पहचान को जीवंत रखे हुए है। ऐसे आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

झूमर नृत्य को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामाधीन तुरी, सचिव युगल रविदास, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, मीडिया प्रभारी विक्की प्रजापति सहित अशोक प्रजापति, रामबृक्ष तुरी, चंद्रदेव यादव, विजय रविदास, महेंद्र रविदास, रामव्यास यादव, कन्हैया भुईयां, सियाराम शर्मा, विजय यादव, संतोष साव, युगल ठाकुर, सनोज यादव, मदन भुईयां, मुकेश सिंह, जितेंद्र यादव और बिनोद सिंह समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Post a Comment

0 Comments