Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग : चौपारण के गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिल जब्त

हजारीबाग / चौपारण : वन विभाग ने संरक्षित वन क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी के सिलोदर पीएफ में छापेमारी कर एक अवैध आरा मिल जब्त किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी दल में शामिल थे -

प्रभारी वनपाल श्रवण कुमार, वनरक्षी कुलदीप कुमार महतो, चौपारण पुलिस के अजय कुमार यादव सहित पुलिस बल और वन विभाग के कर्मी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से आरा मिल चलाकर कीमती लकड़ियों की कटाई की जा रही थी। गुप्त सूचना पर वन विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर मिल को जब्त कर लिया।

वन विभाग ने अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments